बैंक ऑफ इंडिया का मेगा रिकवरी कैम्प 12 अगस्त को
अयोध्या, अगस्त 6 -- भेलसर। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 12 अगस्त को रुदौली तहसील के सभागार में मेगा रिकवरी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में महाप्रबंधक कार्यालय, लखनऊ, आंचलिक कार्यालय, गोरखपुर के वरिष्ठ अधिकारी, भेलसर, दुल्लापुर एवं रुदौली शाखा के शाखा प्रबंधक तथा तहसील प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कैंप का मुख्य उद्देश्य बैंक के ऋण खातों का अधिकतम एकमुश्त निपटान (ओटीएस) तथा बकाया ऋणों की वसूली सुनिश्चित करना है। यह जानकारी बैंक आफ इंडिया शाखा भेलसर के प्रबंधक रोहित तिवारी ने दी है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.