बोकारो, मार्च 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ की आंचलिक सलाहकार समिति की बैठक गुरूवार को आंचलिक कार्यालय बोकारो स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में हुई। बीते 1 मार्च को संपन्न हुए बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ के चुनाव में नव निर्वाचित पदाधिकारी महासचिव सुनील लकड़ा सहित अन्य का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक अश्विनी कुमार मित्तल ने सभी नवनिर्वाचित अधिकारियों को बधाई दी। बैठक के दौरान बैंक और अधिकारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में डीजीएम निकुंज जैन, अध्यक्ष प्रकाश उरांव, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, संगठन सचिव मनीष मिंज, सहायक महासचिव कृष्णमुरारी, कार्यकारिणी सदस्य अतुल कुमार, संतोष कुमार व महेंद्र कुमार, टिंकू वाल्मीकि, अमरदीप केशरी, रेणु मुर्मू व सूरज सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.