बैंक एप डाउनलोड कराने के झांसे में बुजुर्ग दंपती से लाखों ठगे
देहरादून, सितम्बर 2 -- साइबर ठगों ने एक व्यक्ति और उनकी पत्नी से कुल 6.82 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपियों ने पीएनबी एप डाउनलोड कराने का झांसा देकर ठगी की। मामले में मंगलवार को रायपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि देवलोक कालोनी तपोवन रोड के रहने वाले बिरेंद्र सिंह नेगी ने तहरीर दी। बताया कि उनका और उनकी पत्नी सुशीला नेगी का बैंक खाता ईसी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में है। बीते 26 जुलाई को बिरेंद्र के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात कॉल आया। जिसमें उन्हें पीएनबी का एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। इसी दौरान उन्होंने अपनी बैंक डिटेल कॉल करने वाले व्यक्ति के साथ साझा कर दीं। बीते दो अगस्त को उन्हें पता लगा कि उनके बैंक खाते से 4.76 लाख रुपये और उनकी पत्नी के खाते से 2.06 लाख रुपये निकाले जा चुके ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.