मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बीते विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रतिनियुक्त डाटा इंट्री ऑपरेटर मुकेश कुमार पर चुनावी खर्च के बैंक एडवाइस में छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। एडवाइस में छेड़छाड़ कर उसने दो अनधिकृत व्यक्तियों को 76 हजार 365 रुपये का भुगतान करा दिया। इसके बाद इन दोनों से उसने यह राशि प्राप्त हुई। मामले में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने बुधवार को कार्यपालक सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर के विरुद्ध साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।एफआईआर में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव-2025 व लोकसभा चुनाव-2024 में तैनात कर्मियों व भाड़े पर लिए गए वाहनों के मुआवजा भुगतान के लिए बैंक भेजे गए एडवाइस में छेड़छाड़ की गई। एडवाइस में छेड़छाड़ कर आठ चुनाव कर्मियों के 35 हजार एक सौ व तीन वाहनों के ...