कन्नौज, सितम्बर 7 -- कन्नौज। बैंक ऋण की वसूली और एनपीए से जुड़े मामलों को आपसी सुलह-समझौते से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को लाने की तैयारी शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक मामलों के निष्पादन पर जोरबैठक का आयोजन सोमवार को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई। इसमें मामलों के त्वरित निस्तारण और अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरण लोक अदालत में प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पौमेला श्रीवास्तव, जिले के अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) तथा सार्वजनिक और ग्रामीण बैंकों के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।निर्देश और अपीलें नोडल अधिकारी ने बै...