बैंक ऋण न चुकाने पर दो किसानों के खेतों में लगी झंडी, 15 दिन में जमा नहीं किया तो होगी नीलामी
उरई, जून 9 -- माधौगढ़। संवाददाता बैंक का बकाया जमा न करने पर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दो किसानों के खेतों में झंडी लगाकर चिन्हित कर दिया गया है। 15 दिन में रुपये जमा न करने पर एक माह के भीतर खेती नीलाम कर दी जाएगी।तहसील क्षेत्र के खितौली निवासी सोबरन सिंह और गोरा भूपका निवासी अनुरूद्ध सिंह ने इंडियन बैंक गोहन से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। किस्तें जमा न करने पर सोबरन सिंह पर 16 लाख 78 हजार 177 रुपये और अनुरूद्ध सिंह पर 5 लाख 89 हजार 277 रुपये बकाया हो गया। बैंक में रकम जमा न होने पर बैंक मैनेजर ने दोनों किसानों के खिलाफ तहसील में आरसी भेज दी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अंकित मिश्रा, संग्रह अमीन आशीष श्रीवास्तव और लेखपाल अग्निवेश खितौली गांव पहुंचे। टीम ने किसानों के घर पर नोटिस चस्पा किया और रिकवरी के लिए खेत में झंडी लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.