बैंक ऋण के नाम पर 24.81 करोड़ की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विजयवाड़ा की एक निजी कंपनी, उसके चार निदेशकों और कुछ अज्ञात सरकारी कर्मचारियों व निजी लोगों के खिलाफ 24.81 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण घोटाले का मामला दर्ज किया। यह मामला यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में दर्ज किया गया। यह मामला 18 अगस्त को विशाखापत्तनम स्थित सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) में दर्ज किया गया। यह कार्रवाई यूनियन बैंक के विजयवाड़ा जोनल ऑफिस के एक सहायक महाप्रबंधक की शिकायत पर की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.