बैंक उपभोक्ताओं ने कलक्ट्रेट का किया घेराव
कौशाम्बी, मई 15 -- सरायअकिल के पनारा गोपालपुर गांव के लोगों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। जमकर नारेबाजी की। सीएसपी सेंटर के संचालक के खिलाफ लोग आक्रोशित थे। उनका आरोप था कि बैंक में रुपये जमा करने के नाम पर बैंक मित्र ने धोखाधड़ी की है। इसके बाद लोगों ने एसपी कार्यालय में भी प्रदर्शन किया। पनारा गोपालपुर गांव के दर्जनों लोग शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। महिला व पुरुषों का आरोप है कि गांव में सीएसपी सेंटर खोला गया है। डहिया गांव के एक युवक को बैंक मित्र बनाया गया था। वह आधार कार्ड के जरिये लोगों को रुपये का लेनदेन करता था। यह भी पढ़ें- निजी बैंक के खिलाफ एजेंट और जमाकर्ताओं ने किया प्रदर्शन इतना ही नहीं लोग उसी के सेंटर में अपनी जमा पूंजी जमा करने आते थे। महिलाओं का आरोप था कि बड़ी संख्या में लोग ग्राहक थे। भरोसे का फायदा उठाकर बैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.