रांची, अप्रैल 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। बैंक इम्पलॉयज फेडरेशन (बेफ) झारखंड का सातवां राज्य सम्मेलन रविवार को रांची के एचआरडीसी हॉल में आयोजित होगा। इसका उद्घाटन महासचिव देवाशीष वासु चौधुरी करेंगे। मुख्य अतिथि सीटू झारखंड के उपाध्यक्ष प्रकाश विप्लव, जलेस के जिला सचिव एमजेड खान, बेफ के सचिव मनोदीप घोष सहित कई वक्ता संबोधित करेंगे। सम्मेलन में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण, बढ़ते एनपीए और श्रम नीतियों जैसे गंभीर मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा। संगठन ने पुरानी पेंशन बहाली, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह और अस्थायी कर्मियों के नियमितीकरण की मांग उठाई है। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कर्मचारी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...