बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक व फील्ड अधिकारी पर 2.77 करोड़ की ठगी का मुकदमा
लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददातासीबीआई ने बाराबंकी में बैंक आफ इंडिया की बरौली मलिक शाखा के तत्कालीन बैंक प्रबंधक अमन वर्मा व फील्ड अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप पंकज के विरुद्ध 2.77 करोड़ रुपये से अधिक रकम हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश पर सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने यह केस दर्ज किया है।आरोप है कि शाखा प्रबंधक व फील्ड अधिकारी ने विभिन्न खातों धारकों के ऋण स्वीकृत कर उनकी रकम हड़प ली। सीबीआई ने मामले में लखनऊ में चार व मैनपुरी में एक स्थान पर छापेमारी भी की। इस दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सीबीआई ने यह बरौली मलिक स्थित बैंक आफ इंडिया के वर्तमान शाखा प्रबंधक राजीव बच्चन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।आरोप है कि पूर्व शाखा प्रबंधक व फील्ड अधिकारी ने वर्ष 2022-23 में विभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.