बैंक आए किसान की जेब से टप्पेबाजों ने 50 हजार की रकम उड़ाई
रुडकी, मई 19 -- झबरेड़ा, संवाददाता। टप्पेबाजों ने बैंक से रुपये निकालने आए एक किसान की जेब से 50 हजार रुपये की रकम साफ कर दी। बैंक के अंदर टप्पेबाजी होने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बालेकी निवासी कय्यूम मंगलवार की सुबह वह इकबालपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालने आए थे। इस बीच उन्होंने बैंक से कृषि कार्ड से डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। उन्होंने पूरी रकम अपने कुर्ते की जेब में रख ली और बैंक से बाहर आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.