लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, संवाददाता। रायबरेली रोड शारदा नगर योजना सैनिक एंक्लेव में रहने वाले राजेंद्र पाल को जालसाजों ने बैंक अफसर बनकर फोन किया। खुद को एसबीआई का आधिकारी बताया और बैंक खाते व एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली। इसके बाद खाते से 5.99 लाख रुपये उड़ा दिए।पीड़ित राजेंद्र पाल ने बताया कि 28 फरवरी की शाम उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह योनो एसबीआई का अधिकारी रवि कुमार कुमार है। उसने खाते संचालन के बारे में जानकारी ली। इसके बात खाते से चार बार में 5,99,371 रुपये उड़ा दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.