अलवर, अप्रैल 10 -- राजस्थान के अलवर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की बुनियाद को झकझोर कर रख दिया है। एक निजी बैंक के बड़े अधिकारी कर्णव खत्री की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी अर्चना अरोड़ा और उसके प्रेमी ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार किया है। एनईबी पुलिस थाने की ओर से की गई गिरफ्तारी के बाद अर्चना को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि ऋषभ को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। अलवर सीओ सिटी अंगद शर्मा ने बताया कि खत्री (32) ने 7 मार्च को अपनी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि उनकी शादी गोविंदगढ़ की रहने वाली अर्चना (30) के साथ 2018 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। शिकायत के मुताबिक, खत्री की तैनाती जयपुर स्थित एक निजी बैंक में थी। अर्चना उनसे मिलने के लिए अक्सर ऋषभ की टैक्सी से जाया...