लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोमतीनगर इलाके में गुरुवार दोपहर एसबीआई बैंक अफसर मानस बाजपेयी ने मिठाई वाले चौराहे के पास पत्नी दिव्या मिश्रा (35) की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद हुसड़िया स्थित घर पहुंचे मानसिक बीमार अपनी बहन सिवा (30) को गोली मार दी। फिर खुद की कनपटी पर असलहा सटाकर गोली मारकर जान दे दी। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक दिव्या मिठाई वाले चौराहे के पास स्थित आइसीआईआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। सात साल पूर्व उनका मानस से विवाह हुआ था। एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों अलग राह रहे थे। यह भी पढ़ें- लखनऊ में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर की हत्या, पति ने बहन को भी मारी गोली, खुद भी जान दे दी मानस, बहन के साथ हुसड़िया स्थित घर मे रहते थे। गुरुवार सुबह असलहा लेकर पत्नी की बैंक ...