देवघर, अक्टूबर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि गुजरात के नवसारी जिले के खेरगांव थाना क्षेत्र में बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 60 हजार रुपए की साइबर ठगी की गयी है। मामले की जांच के दौरान ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर का कनेक्शन देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र से जुड़ने के बाद गुजरात पुलिस ने मोहनपुर पुलिस से सहयोग मांगा। उसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से चिहुंटिया गांव में छापेमारी की गयी, लेकिन संदिग्ध युवक घर पर नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, खेरगांव थाने में 30 अप्रैल 2026 को पार्ट-ए गुना रजि. संख्या 11822004260611/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 61(2)(ए) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। यह भी पढ़ें- Jamui News: जमुई में मोबाइल हैक कर पीएनबी खाते से 5.86 लाख रुपये की अवैध निकासी, साइबर थाने में शिकायत दर्ज जांच के...