देहरादून, जुलाई 3 -- देहरादून। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 2.90 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ई-ब्लॉक, सरस्वती विहार निवासी राजेंद्र सिंह रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 और 26 जून को उनके पास ऑडियो और वीडियो कॉल आई। कॉलर ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी अभिषेक मिश्रा बताया। उसने पीएनबी 1 ऐप डाउनलोड करने का झांसा दिया। इसके बाद ठग ने मोबाइल की स्क्रीन शेयर कराकर पीड़ित के पीएनबी और केनरा बैंक के एटीएम कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। ठग ने ऐप डाउनलोड न होने का बहाना बनाकर पीड़ित को झांसे में लिया कि उन्हें अपने सारे पैसे बैंक के खातों में ट्रांसफर करने होंगे जो बाद में ऑटोमेटिक रिफंड हो जाएंगे। जालसाज के बुने जाल में फंसकर राजेंद्र ने उनके बताए तीन खातों में कुल 2,90,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले...