प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने और क्रेडिट कार्ड में लगी इंश्योरेंस सर्विस हटाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार तीनों शातिर डॉट एपीके फाइल्स व फिशिंग लिंक भेजकर बैंक खाते से रुपये उड़ाने का काम करते थे। बिहार के मूल निवासी तीनों शातिर दिल्ली में रहकर साइबर गिरोह के लिए बैंक अकाउंट व फर्जी सिमकार्ड मुहैया कराने का काम करते थे। आरोपियों के पास से सात एंड्रॉइड व एक कीपैड मोबाइल, सात सिम कार्ड, पांच एटीएम व दस बैंक पासबुक बरामद हुई है। सिविल लाइंस निवासी दुर्गेश प्रताप सिंह से सितंबर 2025 को बैंक अधिकारी बनकर एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर लगे इंश्योरेंस को हटाने के नाम पर लिंक भेजकर 98638 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। साइबर पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.