रुद्रपुर, दिसम्बर 18 -- किच्छा, संवाददाता। बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठग ने एक युवक से 1.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मनोज कुमार पुत्र बाबूराम निवासी वार्ड तीन किशनपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस के चार्ज लग गए हैं। इन्हें हटाने के लिए उसने एक एप डाउनलोड कराने को कहा और उसका लिंक भेज दिया। एप डाउनलोड कर ऑनलाइन प्रक्रिया करने के बाद युवक के क्रेडिट कार्ड से सात हजार 198 रुपये तीन बार, इसके बाद 18 हजार 450 रुपये और फिर 1 लाख 25 हजार रुपये सहित कुल पांच बार में लगभग 1 लाख 65 हजार रुपये कटने के संदेश उसके मोबाइल पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.