बैंक अधिकारी बनकर फोन किया, दो खातों से 22 हजार उड़ाए
रांची, सितम्बर 24 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के बड़कीटांड निवासी सत्यनारायण महतो की पुत्री मालती कुमारी साइबर ठगी का शिकार हो गईं। मामले में उन्होंने सिल्ली थाना सहित साइबर क्राइम की राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। मालती ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर 9934825023 नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का बैंक अधिकारी बताते हुए खाता अपडेट करने की बात कही। बातचीत के दौरान उसने मालती से उनका पूरा पता भी पूछ लिया। फोन कटने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर एसबीआई खाते से 10 हजार रुपये और बैंक ऑफ इंडिया खाते से 12 हजार रुपये की निकासी के संदेश आए। इसके बाद मालती ने उक्त नंबर पर दोबारा फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। एसआई रामजी यादव ने लोगों से अपील की है कि बैंक खाते से संबंधित ओटीपी, पासवर्ड या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.