देवरिया, नवम्बर 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में साइबर अपराध पर रोक नहीं लग पा रहा है। बैंक अधिकारी बन जालसाजों ने एक युवक के खाते से 1.27 लाख रुपये उड़ा दिया है। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर के भुजौली कालोनी के रहने वाले अशोक कुमार गुप्ता के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खाते से संबंधित कुछ जानकारी अपडेट करनी है। बातचीत के दौरान उसने एक लिंक भेजा और उसे क्लिक करने की बात कही। जैसे ही राजेश ने उस लिंक पर क्लिक किया, उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आई और रुपये निकलने का संदेश आने लगा। कुछ ही मिनट में उनके खाते से 1.27 लाख रुपये की निकासी हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने खाते की निकासी पर तत्काल रोक लगवाया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.