लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। बिजनौर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। जालसाजों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर उसके खाते से करीब तीन लाख रुपये पार कर दिए।बिजनौर के पटवारी मोहल्ला निवासी मतीन अहमद ने बताया कि बीते 14 मार्च की दोपहर करीब 12:45 बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया और केवाईसी अपडेट कराने के बहाने उन्हें झांसे में लिया। आरोपी ने मतीन अहमद को व्हाट्सएप पर एक संदिग्ध ऐप का लिंक भेजा और उसे डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद उसने पीड़ित से आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, डेबिट कार्ड की जानकारी और पिन दर्ज करने को कहा। जालसाज ने इस प्रक्रिया को कई बार दोहराने के लिए कहा। जिससे पीड़ित को कोई संदेह नहीं हुआ। थोड़ी ही देर बाद दोपहर करीब 1:09 बजे मतीन अहमद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.