नोएडा, जून 15 -- नोएडा, निशांत कौशिक। साइबर ठगों ने बुजुर्ग दंपती को निशाना बनाकर उनकी जीवनभर की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में रहने वाले 78 वर्षीय अशोक कुमार कपूर और उनकी 72 वर्षीय पत्नी आदर्श कपूर से ठगों ने खुद को इंडसइंड बैंक का वरिष्ठ अधिकारी बताकर 11.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक इसी साल चार मार्च को अशोक कुमार कपूर के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक, मुंबई मुख्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताया। उसने कहा कि वह बैंक ग्राहकों की मदद के लिए अधिकृत अधिकारी है और एफडी, बीमा समेत अन्य बैंकिंग सेवाओं के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ठग ने पीड़ित के मोबाइल ...