बैंक अधिकारी को धमकाया, एक युवक पर कार चढ़ाकर भागे
सीतापुर, जून 25 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली इलाके में दबंगों ने बैंक अधिकारी के साथ कार्यालय में घुसकर अभद्रता कर गाली गलौज की। पुलिस बुलाने की बात पर आरोपी भागने लगे। लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने एक व्यक्ति पर कार चढ़ा दी। तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस एक नामजद व तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। लखनऊ के सैरपुर निवासी अनिल कुमार एसबीआई कृषि विकास शाखा सीतापुर में फील्ड ऑफीसर के पद पर कार्यरत हैं। अनिल कुमार के मुताबिक बुधवार को वह कार्यालय में थे। इस बीच सीतापुर के सदर बाजार निवासी आयुष तिवारी आने तीन अन्य साथियों के साथ बैंक परिसर में आया और अनिल कुमार के साथ गाली गलौज करने लगा। उसे समझाने का प्रयास किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी आयुष ने उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.