धनबाद, जून 27 -- धनबाद। मेमको मोड़ के पास बदमाशों ने ध्यान भटकाकर बैंक अधिकारी की कार से लैपटॉप, पावर ऑफ अटॉर्नी से जुड़े दस्तावेज, चेकबुक और अन्य महत्वपूर्ण कागजात की चोरी कर ली। भुक्तभोगी ने सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आईसीआईसीआई बैंक की सरायढेला शाखा में चीफ मैनेजर निरसा निवासी रंजना पांडेय के अनुसार गुरुवार शाम करीब 5:40 बजे वह अपनी कार से बैंक से निकली थीं। मेमको मोड़ के पास खरीदारी के लिए कार रोकने पर उनके ड्राइवर ने बोनट पर केमिकल जैसा पदार्थ गिरा देखा। वह बोनट खोलकर सफाई करने लगा जबकि रंजना भी कार से बाहर आ गईं। कुछ मिनट बाद दोनों कार में बैठे और करीब 100 मीटर आगे बढ़ने पर पीछे की सीट पर रखा लैपटॉप बैग गायब मिला। यह भी पढ़ें- 42.62 करोड़ के बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोप यह भी पढ़ें- गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप व नगदी ...