बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- हिलसा, निज संवाददाता। बिहारशरीफ व हिलसा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें विभिन्न बैंकों से जुड़े 40 हजार से अधिक मामलों को निपटारे के लिए चिह्नित किया गया है। इसकी सफलता को लेकर बिहारशरीफ कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...