रुद्रपुर, फरवरी 11 -- किच्छा। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 1.75 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक, गुलफाम सैफी पुत्र लईक अहमद निवासी वार्ड 12 किच्छा ने बताया कि उसका एक बैंक में बचत खाता है। इस पर उसे क्रेडिट कार्ड प्राप्त है। उसके खाते में 2.14 लाख रुपये जमा थे। 4 सितंबर 2025 को खाते से किसी ने फर्जी तरीके से 1.75 लाख रुपये निकाल लिए। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...