लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ,संवाददाता। नाका इलाके में साइबर जालसाजों ने बैंक अकांउट से हजारों रुपये पार कर दिए। ऐशबाग निवाजखेड़ा निवासी रविंद्र कुमार वर्मा का अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा, चारबाग शाखा में है। पीड़ित के मुताबिक 4 से 5 अप्रैल के बीच साइबर जालसाजों ने उनके बैंक अकाउंट से 98 हजार से अधिक रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसकी जानकारी पीड़ित को अगले दिन हुई। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत करने के बाद नाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अभिनव वर्मा ने बताया कि आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले मे जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...