नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- 'पैसा हर कमी को पूरा कर सकता है' ये आपने कई लोगों को कहते सुना होगा। लेकिन क्या वाकई ये सच है? पैसे की अपनी अहमियत है, बेहतर लाइफस्टाइल और जरूरत के लिए पैसा बहुत जरूरी है लेकिन क्या ये दिमागी शांति पहुंचा सकता है? बेंगलुरु स्थित कंपनी की फाउंडर सिमरिधि मखीजा ने पैसे और मानसिक शांति को लेकर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अकाउंट में पैसे होने को नर्वस सिस्टम को 'रेगुलेट' करने और तनाव कम करने के बीच एक बेहतरीन कनेक्शन बताया है। जानिए क्या कहती हैं फाउंडर।क्यों जरूरी है बचत? द स्पीक फेस्ट की फाउंडर का दावा है कि पैसा होना फिजूलखर्ची में नहीं, बल्कि व्यक्ति को आर्थिक सुरक्षा का एहसास दिला सकता है। जब भी अचानक कोई मुसीबत आती है जैसे कि नौकरी छूटना, परिवार की आर्थिक जरूरतें या स्वास्थ्य संकट तो अगर आपके प...