संवाददाता, मार्च 8 -- यूपी के कल्याणपुर में बैंक अकाउंटेंट और उसके साथियों ने दो करोड़ की जमीन के लिए शाहजहांपुर निवासी दंपति और उनकी दो वर्षीय बेटी को एक माह तक बंधक बनाकर रखा। जानकारी होने पर परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी तो पुलिस ने शनिवार को मसवानपुर के एक फ्लैट से तीनों को छुड़वाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। उन्नाव के बांगरमऊ के जगतनगर निवासी दिव्या गुप्ता की शादी शाहजहांपुर निवासी ओम गुप्ता से हुई थी। दोनों के दो वर्षीय बेटी अवनी है। दिव्या ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद मायके की 14 बीघा जमीन पर उनका कब्जा है। डेढ़ वर्ष पहले उनके मिलने वाले कारोबारी ने जमीन बेचने के लिए कानपुर के कल्याणपुर निवासी प्रापर्टी डीलर एवं उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के एकाउंटेंट दीपक गंगवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.