रांची, मई 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बरियातू फायरिंग रेंज के पास मैथन बैंक्वेट हॉल से नगदी, जेवर समेत 25 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी के मामले में आरोपियों का पुलिस को सुराग नहीं मिला है। बैंक्वेट हॉल से पिछले एक मई को शादी समारोह के दौरान एक कमरे में बैग में रखा छह लाख नगद, उपहार में मिले सामान समेत हीराजड़ित अंगूठी, गले का हार, कंगन, चेन, पायल, बिछिया समेत अन्य सामान चोरी हो गई। मामले में नामकुम के जोरार निवासी विजय पांडेय की लिखित शिकायत पर बरियातू थाना में केस दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि शुक्रवार को उनकी पुत्री श्वेता पांडेय की शादी के मौके पर बैंक्वेट हॉल में समारोह था। यह भी पढ़ें- ज्वेलरी दुकान में चोरी का नहीं मिला सुराग, आक्रोश रात में चोर उनकी पत्नी मंजू पांडेय उर्फ सोनी के बैग समेत अन्य सामान उड़ा लिए।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.