बदायूं, अप्रैल 21 -- नगर में सोमवार को एक पागल कुत्ते के हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस आवारा कुत्ते ने बच्चों, महिलाओं और पुरुषों समेत करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुये हमलों से लोग दहशत में आ गये। घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इलाज कराया। कई लोग निजी अस्पतालों में पहुंचे। घटना की शुरुआत सुबह करीब दस बजे बिल्सी रोड स्थित मलइया वाले बाबा मंदिर के पास हुई, जहां कुत्ते ने सड़क किनारे हेलमेट बेच रहे एक युवक को काट लिया। इसके बाद यह कुत्ता नगर की ओर बढ़ गया। रास्ते में यह दुकानों के बाहर खड़े लोगों और ग्राहकों पर भी हमला करता रहा। कुत्ता अचानक से नगर के एक बैंक्वेट हॉल में घुस गया। उस समय वहां विदाई की रस्म चल रही थी। कुत्ते ने अचानक महिलाओं, बच्चों और पुरुषों पर हमला कर दिया। जिससे समारोह में भगदड़ मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.