रुडकी, जून 25 -- लक्सर, संवाददाता। हबीबपुर गांव में बैंक्वेट हॉल के बाहर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात बाइक सवार दो व्यक्ति आए और बैंक्वेट पैलेस के बाहर फायरिंग कर दी। उन्होंने डर के कारण अपने दरवाजे बंद कर लिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नीरज शर्मा यह भी पढ़ें- बैंक्वेट हॉल के बाहर फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...