बैंक्वेट हॉल के गेट पर आग से अफरातफरी
गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर के व्यस्ततम अतुल कटारिया चौक के पास स्थित नटराज गार्डन बैंक्वेट हॉल में सोमवार देर रात उस समय भारी अफरातफरी मच गई, जब हॉल के मुख्य प्रवेश द्वार पर अचानक भीषण आग लग गई। प्रवेश द्वार पर की गई आकर्षक सजावटी लाइटिंग धू-धू कर जलने लगी। आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर मौजूद लोगों और स्टाफ में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई और समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे दमकल विभाग को इस घटना की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाए सेक्टर-37, सेक्टर-29 और भीमनगर फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। इससे पहले बैंक्वेट हॉल के कर्मचारियों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया था, लेकिन लपटें बेकाबू हो रही थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.