फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। सीकरी क्षेत्र में स्थित एक बैंक्वेट हाल से एसी यूनिट और कॉपर पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-30 निवासी अजय चोपड़ा, जो फोर सीजन व अन्य बैंक्वेट हाल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात चोर बैंक्वेट हाल से दो एसी आउटडोर यूनिट और करीब 24 कॉपर पाइप चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी उनके अन्य बैंक्वेट हालों से 2-3 बार कॉपर पाइप चोरी हो चुकी है, लेकिन उस समय शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। यह भी पढ़ें- खड़ी गाड़ी से सामान चोरी, स्कूटी भी उड़ा ले गए चोर पुलिस ने अजय चोपड़ा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रणधीर को सौंपी गई है, जो टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। उनका ...