नोएडा, दिसम्बर 5 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा एसटीएफ की टीम ने बैंकों से धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर लोन लेने वाले गिरोह का गुरुवार को पर्दाफाश कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वे 10 बैंकों से 100 करोड़ से अधिक की ठगी कर चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर निरीक्षक सचिन कुमार और उनकी टीम ने रामकुमार, नितिन जैन, मोहम्मद वसी, शमशाद आलम, इंद्र कुमार कर्मकार, अनुज यादव, अशोक कुमार उर्फ दीपक जैन उर्फ रिंकी और ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया। उनके पास से 126 पासबुक, 170 डेबिट कार्ड, 45 आधार, कार्ड 27 पैन कार्ड, 15 आईडी कार्ड, निर्वाचन आयोग के पांच पहचानपत्र, 26 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, तीन कारें, विभिन्न व्यक्तिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.