मैनपुरी, जून 7 -- मैनपुरी, एनआरएलएम के तहत संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंक द्वारा ऋण के रूप में प्रति स्वयं सहायता समूह 6 लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं। शनिवार को डीसी, एनआरएलएम शौकत अली ने बताया कि प्रथम वर्ष समूह द्वारा 1.5 लाख रुपये, द्वितीय वर्ष 3.0 लाख रुपये व तृतीय वर्ष 6 लाख रुपये तक का ऋण का उपभोग किया जाता है। जनपद में माह मार्च 2026 तक समूहों को कुल वितरित लगभग 38 करोड़ के ऋण के सापेक्ष 1.81 करोड़ का ऋण एनपीए के रुप में प्रदर्शित होने की खबर प्रकाशित की गई। जिसमें एनआरएलएम योजना के तहत बैंकों में केवल 192 समूह ही एनपीए है। जिनसे संपर्क कर ऋण वापसी कराते हुए एनपीए मुक्त कराया जा रहा है। 48 समूह एनआरएलएम योजना के तहत आच्छादित नहीं हैं। भारतीय स्टेट बैंक में 170 स्वयं सहायता समूहों का नवीनीकरण बैंक के तकनीकी कारणवश न होने...