हाजीपुर, जनवरी 27 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बैंक कर्मियों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आम लोगों को व्यापक असर पड़ा। बैंकों में ताले लटके रहे वहीं शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के चौक-चौराहों पर 90 फीसदी एटीएम में पैसे नहीं रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जरूरतमंद लोगों को रुपए निकासी के लए कई चौक-चौराहों पर अवस्थित एटीएम का चक्कर लगाना पड़ा। स्थिति ऐसी रही कि जहां भी पहुंचते एटीएम खाली मिलता। लोगों को बिना कैश के ही लौटना पड़ा। छोटे-छोटे व्यवसायियों का कैश नहीं मिलने के कारण एक दिन धंधा ठप सा नजर आया। वहीं बीमार लोग रुपए निकासी नहीं होने के कारण अपनी दवा नहीं खरीद सके। जो लोग पेटीएम या फिर गूगल पे के जरिए रुपए का लेन-देन करते हैं उनका तो काम किसी तरह चल गया, लेकिन बहुत से लोग परेशान रहे। बैंक कर्मियों के हड़ताल के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.