बैंकों में शनिवार की छुट्टी पर घमासान, केंद्र सरकार ने यूनियंस को दिया झटका
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही 5 दिन के वर्किंग वीक की मांग को लेकर सरकार और बैंक यूनियनों के बीच मतभेद बढ़ते नजर आ रहे हैं। वित्त मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा है कि सरकार ने बैंकों में हर शनिवार की छुट्टी और पांच दिन का कार्य-सप्ताह लागू करने का कभी कोई वादा नहीं किया था। वित्त मंत्रालय की ओर से यह खबर ऐसे समय में आई है जब बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।क्या है मामला? बैंक यूनियंस का दावा है कि मार्च 2024 के वेतन संशोधन समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच शनिवार की छुट्टी को लेकर सहमति बनी थी। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC) के जनरल सेक्रेटरी रूपम रॉय ने यह दावा किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.