गाजीपुर, जून 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्त तक गाजीपुर के कुल 7009 घरों पर सोलर रूफटॉप की लक्ष्य के सापेक्ष 3479 सोलर रूफटॉप का स्थापना का कार्य पूरा कराया गया है। इसमें 1088 लम्बित लोन पत्रावलियां बैंक शाखाओं में लंबित है। डीएम ने बैंक शाखाओं में लम्बित पत्रावलियों के सम्बन्ध में आक्रोश जताते हुए जिला अग्रणी प्रबन्धक सहित सभी बैंकों को अभियान चलाकर एक माह में निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होने कहा कि अनावश्यक किसी भी पत्रावलियों का रिजेक्शन बैंक शाखाओं द्वारा नहीं किया जाय। इसमें देर करने या हीलाहवाली करने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने सभी वेंडरों को निर्देशित कि...