गंगापार, नवम्बर 12 -- सरकारी कार्यालयों व बैंकों फायर उपकरण मौजूद हैं कि नहीं। इसकी जानकारी लेने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम क्षेत्र के मेजा, सिरसा सहित विभिन्न स्थानों पर गई। बैंकों के प्रबंधक व कर्मचारियों से मिल उन्हें अग्निशमन उपकरण का निरीक्षण किया। जहां के उपकरण खराब थे, उसे तत्काल बदला गया। टीम की अगुवाई कर रहे अग्निशमन विभाग मेजा के राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि सबसे पहले टीम के साथ वह एसबीआई मेजा गए, उपकरण का रख रखाव देखने के बाद कर्मचारियों को आग से बचाव का तरीका बतलाया। इसके बाद एस बी आई सिरसा सहित विभिन्न कार्यालयों में पहुंच आग से बचाव की जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र तिवारी के साथ गंगाराम यादव, राम कुमार यादव, होमगार्ड शिव कुमार सहित कई रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.