बलरामपुर, अप्रैल 23 -- तुलसीपुर/ बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के तुलसीपुर के करीब सभी बैंकों में नकदी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। सहालग (शादी-विवाह) के चलते बैंकों से लेनदेन की मांग बढ़ गई है, लेकिन पर्याप्त नकदी उपलब्ध न होने के कारण लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक की शुगर मिल शाखा पर "कैश नहीं है" की तख्ती तक टांगनी पड़ी, जिससे ग्राहकों को भुगतान नहीं हो सका। शाखा प्रबंधक अतुल कुमार यादव ने बताया कि पिछले 10-15 दिनों से नकदी की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि चेस्ट से पर्याप्त पैसा नहीं आ रहा है और इस संबंध में रिजर्व बैंक को भी मांग भेजी गई है। जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।इंडियन बैंक के प्रबंधक गुंजन केसरी ने बताया कि उनके यहां एक दिन के अंतराल पर चेस्ट से नक...