लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत बेसिक शिक्षा विभाग मई में बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, वित्तीय साक्षरता और प्रेरणा से जोड़ने के अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राएं बैंकों का भ्रमण करेंगी। ये बालिकाएं बैंकों में खाता संचालन, बैंकिंग प्रक्रिया और वित्तीय लेन-देन की व्यवहारिक कार्यों को समझेंगी। सरकार का उद्देश्य है कि बेटियां केवल शिक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि जीवन कौशल और आत्मविश्वास से भी सशक्त बनें। छात्राएं बैंक खाता खोलने, धन जमा और निकासी, डिजिटल भुगतान तथा अन्य बैंकिंग सेवाओं की जानकारी हासिल करेंगी। वासंतिक नवरात्र से शुरू हुए मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण में अब अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि बालिकाओं को व्यवहारिक ज्ञान, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.