मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। बैंकों में रुपया जमा करने के बाद 1019 लोग ऐसे निकले हैं जो जमा रकम को निकालना भूल गए हैं। बैंकों ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है और उनसे जुड़ी धनराशि का डाटा भी जारी किया है। बैंकों ने इन लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है ताकि बैंकों में जमा धनराशि ये लोग निकालकर ले जाएं। आगरा मंडल की 61 बैंक शाखाओं से जुड़े 1019 लोगों का 15 करोड़ से अधिक रुपये जमा है जो अब तक निकला नहीं है या ये कहा जाए कि इस धनराशि को खाताधारक निकालना भूल गए हैं। आगरा मंडल के मैनपुरी, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा में बैंक ऑफ इंडिया की 61 शाखाएं हैं। इन शाखाओं में हजारों ग्राहकों के खाते हैं और इन खातों से लेनदेन भी होता है। लेकिन मैनपुरी सहित मंडल की 61 बैंक शाखाओं से जुड़े 1019 खाताधारक ऐसे निकले हैं जिनका इन बैंकों में 156798558 रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.