भदोही, फरवरी 13 -- भदोही, संवाददाता।जनपद में शुक्रवार को बैंक शाखाओं के ताले खुले। ऐसे में ग्राहकों का दबाव ज्यादा देखा गया। शनिवार एवं रविवार को एक बार फिर दो दिनों की बंदी रहेगी। काम के बोझ के कारण बैंक कर्मी जहां पसीना-पसीना नजर आए। वहीं, एसपी के आदेश पर पूरे जनपद भर में पुलिस के जवानों ने जांच अभियान चलाने का काम किया। बता दें कि जनपद में बैंकों में लंबी बंदी लोगों के लिए कष्टकारी साबित होती है। वैसे भी इन दिनों शादी-विवाह की धूम है। ऐसे में लोगों को कैश की बेहद ही जरूरत है। गुरुवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर थे। इसके कारण लोगों को कैश नहीं मिल पाया था। इस बीच, शनिवार एवं रविवार को एक बार फिर दो दिनों की बंदी होगी। ऐसे में शुक्रवार को 10 बजे तक बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक शाखाओं पर पहुंच गए थे। पैसों की निकासी करने एवं जमा करने वालों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.