मुंगेर, फरवरी 27 -- असरगंज, निज संवाददाता। गुरुवार को दुग्ध उत्पादन केंद्र सभागार में ब्लॉक लेवल बैंकर्स की मीटिंग जिला अग्रणी पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे । बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी तान्या एवं प्रभारी कृषि पदाधिकारी प्रियंका कुमारी मौजूद थी। वहीं प्रखंड में किसान केसीसी कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न बैंकों में 50 किसानों ने अपना आवेदन दिया। मौके पर एलडीएम राजीव कुमार ने बताया कि दिसंबर तिमाही की बैठक सभी बैंकर्स की उपस्थिति में किया गया। इसमें ज्यादा से ज्यादा सेल्फ हेल्प ग्रुप को बढ़ावा देने एवं बैंकों को ऋण के माध्यम से सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक सुबोध कुमार यूको बैंक असरगंज गोविंद कुमार मकवा यूको बैंक शाखा...