गुमला, दिसम्बर 16 -- गुमला, संवाददाता। अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति ,जिला स्तरीय समीक्षा समिति और ऋण-जमा अनुपात निगरानी उपसमिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सितंबर 2025 तिमाही के दौरान जिले के बैंकिंग प्रदर्शन की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बैंकवार ऋण-जमा अनुपात,वार्षिक साख योजना 2025-26 की क्षेत्रवार उपलब्धि, किसान क्रेडिट कार्ड ,स्वंय सहायता समूह बैंक लिंकेज और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम,पीएमएफएमई, मुद्रा लोन, स्टैंडअप इंडिया और पीएम स्वनिधि जैसी सरकार प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावे बैंकवार एनपीए की स्थिति,वसूली के उपायों तथा वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम की प्रगति पर भी चर्चा हुई।अपर समाहर्ता एसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.