गढ़वा, जनवरी 27 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। बैंक कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय बैंकिंग सेवा लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को जिलेभर के बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण सभी शाखाओं में ताले लटके रहे। कामकाज पूरी तरह से बंद रहा। उक्त कारण जिलेभर में करीब 300 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। उधर शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद हड़ताल के कारण लगातार चौथा दिन बैंकिंग सेवाएं ठप रही हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय के रंका मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारी और कर्मियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर सरकार और वित्तमंत्री के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की। उस दौरान बैंक कर्मियों ने कहा कि मार्च 2024 के समझौते में शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.