आगरा, दिसम्बर 23 -- सीएम युवा उद्यमी योजना में आवेदन करके बैठे युवाओं को बैंकों से झटका लगा है। मानक पूरे नहीं होने का कारणों के आधार पर जनपद के 828 युवाओं के आवेदन पत्रों को बैंकों ने निरस्त कर दिया है। यह खुलासा उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान हुआ है। इतनी बड़ी तादात में आवेदन निरस्त होने की जानकारी सामने आने पर डीएम और सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई है। संबंधित बैंकों से निरस्त हुए आवेदनों की अलग से समीक्षा और निरस्त होने के कारणों की रिपोर्ट तलब की गई है। इससे बैंकर्स में हलचढ़ बढ़ गई है। डीएम प्रणय सिंह व सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को जनपद स्तरीय उद्योग बन्धु समिति व जनपद स्तरीय एम.ओ.यू. कियान्वयन इकाई एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की स्थिति समीक्षा की। उपायुक्त उद्योग चन्द्रभान भास्कर ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.