दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ऋण वितरण, क्रेडिट लिंकेज तथा बैंकिंग सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करना था। बैठक में उपायुक्त ने विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी बैंकों को सख्त निर्देश दिए कि केसीसी आवेदनों का निष्पादन नियमानुसार शीघ्र किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बैंकों के स्तर पर किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन बैंकों का केसीसी योजना में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है, उन्हें चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि लंबित आवेद...