जहानाबाद, मार्च 12 -- ब्लॉक रोड में प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझने को विवश हैं लोग बैंक ऑफ इंडिया के समीप सड़क पर वाहन खड़ा रहने से होती है परेशानी मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के निकट प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बैंक के पास पार्किंग स्थल नहीं रहने के कारण मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहन से आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ी कर देते हैं। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यह बैंक ब्लॉक रोड में स्थित है जिसके कारण यह सड़क व्यस्त रहता है। इस रोड के माध्यम से ही एनएच बायपास के तरफ वाहनों का आवागमन होता है। एक तरह से यह रोड मखदुमपुर बाजार और बाईपास को जोड़ने का लिंक रोड हो गया है। इसके अलावा मखदुमपुर बाजार आने के लिए पश्चिम क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीण लोग इस सड़क का प्रयोग करते हैं। जिसके कारण यह सड़क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.